पी एम श्री केन्द्रीय विद्यालय हनुमानगढ़ ज॰, दिनांक 20/02/2020 से डाइट के सामने अबोहर-गंगानगर बाईपास रोड़ पर स्थित अपने स्थाई भवन मे संचालित है। यह विद्यालय रेलवे स्टेशन व बस अड्डा हनुमानगढ़ से लगभग 08 किलोमीटर दूर है।केन्द्रीय विद्यालय हनुमानगढ़ को राजस्थान राज्य के सिविल कर्मचारियों के बच्चों की शैक्षिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए अप्रैल 2015 में खोला गया था। वर्तमान में यह कक्षा 12 वीं तक संचालित है। यह केंद्रीय विद्यालय, शिक्षा मंत्रालय के तहत भारत सरकार के स्वायत्शाषित उपक्रम केन्द्रीय विद्यालय संगठन नई दिल्ली द्वारा नियंत्रित और शासित है। केवि का लक्ष्य केवल एक सामान्य पाठ्यक्रम ही पूरा करना नहीं है, बल्कि उस पाठ्यक्रम पर आधारित पाठ्यसहगामी गतिविधियो का भी सुचारु संचालन करना हैं। केंद्रीय विद्यालय हनुमानगढ़ सक्रिय रूप से बच्चों को शिक्षित करने व देश के सम्मानित, गौरवशाली और भरोसेमंद नागरिक तैयार करने मे लगा है। हमारा उद्देश्य हमारे छात्रों में उन गुणों को विकसित करना है, जो उन्हें अच्छी तरह से व्यवहार, सुसंस्कृत, आत्मविश्वास, ईमानदार और संस्कारी बना सके। इस विद्यालय का प्रयास है कि छात्रों का सर्वांगीण विकास व उनमें जीवन के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित की जा सके।
केवि के उद्घाटन की तारीख : अप्रैल, 2015
उच्चतम कक्षा: (12 वीं)
प्रत्येक वर्ग के लिए स्वीकृत अनुभागों की संख्या:
1 से10 एक (02) , 11,12 -(01 – कला , 01 विज्ञान) , बालवाटिका 1 से बालवाटिका 3 तक
सेक्टर: सिविल
जिला: हनुमानगढ़
राज्य: राजस्थान